संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चिरईगांव विकास खण्ड के बरियासनपुर स्थित लोकचेतना समिति परिसर में बुधवार को ईद मिलन कार्यक्रम के बाद सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर मोहम्मद आरिफ ने कहा कि ईद उल फितर प्रेम व भाईचारे का पैगाम देने वाला त्योहार है।यह समाज के सभी वर्गों को दिलों से जोड़ता है।इसका लुत्फ सबको मिलकर उठाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा नीति भाई, फादर आनन्द,ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष लालबहादुर पटेल, राजेश सिंह, प्रियंका,पूनम , सुरेन्द्र, आदि उपस्थित रहे।