UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 *हरहुआ मे अमृतसरोवर ,मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा बैठक संपन्न*।

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

*हरहुआ,वाराणसी*।स्थानीय ब्लाक सभागार बुधवार को आहूत बैठक में विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गई ।समीक्षा मे अमृतसरोवर की खराब प्रगति और मनरेगा कार्यो मे लापरवाही पर ज्वाइंट बीडीओ हरहुआ बीपी वर्मा ने संबंधित कर्मचारियो को फटकार लगाई और प्रगति न होने की स्थिति में कार्यवाही की चेतावनी दी।बीडीओ हरहुआ ने खेल का मैदान,अंत्येष्टि स्थल,आँगनबाड़ी केन्द्र इत्यादि की भी समीक्षा की और सभी परियोजनाओ को ससमय पूरा करने के निर्देश दिए।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सभी पंचायत सचिवों को आवंटित प्रधानमंत्री आवासो के शतप्रतिशत मस्टररोल जारी कराने तथा सोशलआडिट मे पाई गई आपत्तियों की अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।बैठक में एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,रवीन्द्र यादव आँकिक,मिथिलेश श्रीवास्तव,विनोद यादव,सुनिधि त्रिपाठी,ओमप्रकाश,चंचल रेड्डी,संजय गुप्ता,ओमप्रकाश यादव,हरिश्चंद्र भारती,वंदना झा,जयप्रकाश,मुकेश विश्वकर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News