अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने गोसाईपुर मोहाँव और बलुआ ग्रामपंचायतो मे पीएम आवास के पात्रता की जाँच की।जाँच मे लगभग तीन दर्जन लाभार्थी अपात्र मिले। जिनके नाम सूची से काट दिये गए।जाँच मे एडीओ सहकारिता और एडीओ पंचायत के साथ सेक्रेटरी रत्नशंकर पाँडेय,जयप्रकाश भारती,और प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश मौर्य मौजूद रहे।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने बताया कि शासन से ब्लाक को 685 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य मिला है जिसके सापेक्ष पात्र लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन पूर्ण करा दिए गए हैं। ब्लाक स्तरीय अधिकारियो द्वारा जाँच के बाद जनपद स्तरीय टीम द्वारा भी पुनः सत्यापन किया जाएगा।बीडीओ हरहुआ ने कहा कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति को आवास मिलने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित सचिव और सेक्टर अधिकारी से वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।