विश्वनाथ प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
चौबेपुर /वाराणसी : स्थानीय क्षेत्र मिश्र पूरा ग्राम से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान पति महिपाल यादव ने चकरोड संख्या 1267 मिट्टी डलवाने के कार्य के लिए तहसील दिवस पर दिनांक 19/11/2022 को प्रार्थना पत्र दिया था लेखपाल व कानूगो के द्वारा चकरोड संख्या 1267 चिन्हित किया गया दिनांक 27/ 11/2022 को तकरीबन 9:00 बजे सुबह आसपास के काश्तकार कमला पुत्र स्वर्गीय भगवानदास,मोती,रामधार व अन्य लोगों ने चिन्हित चकरोड पर हल चलवा रहे जिसकी सूचना प्रधानपति को मिलते ही मौके पर पहुंचकर प्रधान पति ने कहा कि चिन्हित चकरोड को छोड़कर आप लोग हल चलाएं लेकिन काश्तकार इकट्ठा होकर महिपाल यादव पर लाठी डंडे से हमला कर दिए जैसे तैसे प्रधान पति ने अपनी जान बचाई नजदीकी थाना क्षेत्र चौबेपुर अंतर्गत तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की l