UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चौबेपुर पुलिस नें लूट की मोबाईल के साथ एक को किया गिरफ्तार एक की तलाश जारी

Updated on: 03 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

चौबेपुर (वाराणसी)
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाते हुये  चौबेपुर थाना प्रभारी नीरिक्षक राजेश सिंह अपनें हमराइयों संघ क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर  शैल कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र शारदा गुप्ता निवासी गोपालापुर बर्थरा कला को संगुलपुर ओवर ब्रिज के समीप से गिरफ्तार कर लिया। एक की तलाश जारी है। वहीं उसके पास से छिनैती का  एक एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद करते हुये उसे मुकदमा संख्या 463/2022 धारा 392/411 के तहत जेल भेज दिया। साथ ही मोटरसाइकिल का कागजात न होनें पर मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। गिरफ्तारी टीम में चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, उपनीरिक्षकों में राहुल पाण्डेय, श्यामनरायन यादव, सुभाष यादव, कास्टेबल शिवम सिंह, सचिन गोस्वामी, आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News