विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर - चोलापुर क्षेत्र मे पिछले कुछ दिनों में लगातार कई चोरी और लूट की घटनाओं के मद्देनजर अपराधियो पर नकेल कसने के लिए चोलापुर पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है। जिससे अपराध पर अंकुश लगाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।प्रभारी निरीक्षक चोलापुर दुर्गेश कुमार मिश्र ने सोमवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी पुलिस कर्मियों की एक बैठक आहूत की जिसमे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये विशेष रणनीतियों पर चर्चा की। कुछ बिंदुओं को गोपनीयता के तहत न जाहिर करते हुए निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट, 24 घण्टे पुलिस मौजूद होनी चाहिए। किसी भी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी न पाए जाने पर उसके खिलाफ करवाई की जाएगी। बाजार में आभूषण की दुकानों बैंक आदि प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्ति या रेकी करते दिखने पर तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ करें। क्षेत्र के 5 वर्ष के अंदर लूट, चोरी, छिनैती के आरोप में जेल से छूटे या फरार अपराधियो को ढूढ़कर गिरफ्तार किया जाय। पूर्व के घटनास्थलों साथ साथ सम्भावित क्षेत्रो में विशेष गश्त किया जाय। रात्रि गश्त के दौरान किसी भी पुलिस कर्मी की लापरवाही या ग़ैरमौजूदगी पर कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि कुछ दिनों के भीतर हुई चोरी और लूट की घटना चोलापुर पुलिस के लिए चैलेंज बना हुआ है ।