अतुल राय की खास रिपोर्ट
*पलहीपट्टी,वाराणसी*।किसान मोर्चा भाजपा वाराणसी जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य में नमो किसान सम्मान दिवस सम्मेलन अजगरा विधानसभा के पलही पट्टी में आयोजित की।कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं प.दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किसान मोर्चा के काशी क्षेत्र के महामंत्री डॉ जयनाथ मिश्र ने बताया कि किसान सम्मान निधि आज के दिन 24 फरवरी 2019 को इस महाअभियान का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया था।देश के छोटी जोत के किसानों को जुताई बुवाई के समय लिए जाने वाले साहुकारी कर्ज से राहत दिलाने की सोच से शुरु की गयी। यह योजना देश मे छोटे किसानों के लिए् वरदान साबित हुई।छोटे किसानों को आज खाद बीज के लिए परेशान नहीं होना पड़ता।बिना किसी बिचौलिए के शत् प्रतिशत क्रियान्वित सम्मान निधि को अपने बैंक खाते से निकाल कर खेती के कार्यों को सुगमता से कर रहा है। किसानों का सम्मान,खेती को फायदे का व्यवसाय बनाने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया है उसमें निजी नलकूप को मिलने वाली बिजली पुरी तरह से फ्री कर दी गयी है अप्रैल माह से किसानों अपने निजी नलकूप का अब बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा दीपक सिंह,स्वागत जिला महामंत्री प्रेम शंकर पाठक,धन्यवाद महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा योगेश सिंह पिंकू तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राम प्रकाश सिंह (बीरु) ने किया। कार्यक्रम में आये हुए सभी किसानों को जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राम प्रकाश सिंह (बीरू) ने अंग वस्त्र पहनाकर कर स्वागत किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री डॉ जे.पी.दुबे,संजय सोनकर,जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह,जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र,जिला मंत्री किसान मोर्चा व कार्यक्रम संयोजक शैलेश मिश्र,गोपाल सिंह,विवेक पाण्डेय,बाबू विश्वकर्मा,हौसिला पाण्डेय,रवि मिश्र,अभिषेक सिंह,सौरभ सिंह,सर्वेश मिश्र, त्रिभुवन मिश्र,अशोक सिंह,रमेश पाठक,आदि उपस्थित रहे।