विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- 17 दिसम्बर दिन शनिवार को पूज्यपाद अनंतश्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: आविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के प्रथम काशी आगमन पर विभिन्न संस्थाओं और काशीवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।बाबतपुर में प्रथम स्वागत 12:30 बजे आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र जी और सैकड़ों भक्तों ने किया अभिनंदन स्वागत व किया आशीर्वाद। द्वितीय स्वागत:-1बजे, हरहुआ (भटौली) में गोकुलधाम पर कृष्णा राय"पण्डागुरु" ने सौकड़ों लोगो संग स्वागत व अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।