UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोलापुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से मालफड़ का 1200/-रु. बरामद

Updated on: 31 August, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

चोलापुर-पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में आज दिनांक 25.10.2022 को थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र को दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी बस्ती धरसौना के पूरब तरफ रैदास मंदिर के पीछे हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों धर्मेन्द्र कुमार जितेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार तथा शिवम सेठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ 1200/- रुपये तथा ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 383/2022 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0प्रशि0 रोहित तिवारी,का0 दिनेश कुमार, का0 राजू सरोज ने गिरफ्तार किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News