अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ ब्लाक के बेलवरिया में बनारस केशरी,बनारस भीम,बनारस टाइगर,बनारस बाल केशरी केलिए होगी जोर अजमाइस।*हरहुआ,वाराणसी* शनिवार को हरहुआ विकास खंड के बेलवरिया हनुमान मंदिर परिसर में बने अखाड़े में कुश्ती दंगल में सैकड़ों पहलवान भाग लेंगे। सबसे बड़ी कुश्ती रुस्तमे बनारस के लिए दर्जनों पहलवान जोर आजमाइश करेंगे।जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के जिलाध्यक्ष रामसेवक मास्टर ने बताया कि शुक्रवार को वजन किया गया। 123 पहलवानों ने बनारस बाल केशरी,बनारस भीम,बनारस टाइगर,रुस्तमे बनारस के खिताब के लिए कुश्ती लड़ी जाएगी। बनारस बाल केशरी के लिए 14 वर्ष से कम,बनारस टाइगर के लिए 16 वर्ष तक 55 से 65 किग्रा, बनारस भीम के लिए 65 से 75 किग्रा एवं रुस्तमे बनारस के लिए 75 किग्रा से ऊपर के पहलवान भाग लेंगे। बनारस भीम एवं रुस्तमे बनारस के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं है। विजेताओं को पुरस्कार से साथ भाग लेने वाले सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा।