संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
पवन सेठ
*शिवरामपुर मे दो तथा हरहुआ मे एक संचालक मतगणना के बाद निर्वाचित।*हरहुआ*।शनिवार को सहकारी समितियो के संचालक पद हेतु भारी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ।ज्ञातव्य है कि शिवरामपुर मे दो वार्डो तथा हरहुआ मे एक वार्ड मे संचालक पद हेतु सीधी टक्कर थी।हरहुआ मे मतदान के एक घंटे बाद ही एक मतदाता को बोगस बताने को लेकर पक्ष विपक्ष आपस मे भिड़ गये जिससे काफी समय तक मतदान बाधित रहा।सूचना मिलने पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ को समझा बुझा कर शान्त किया।इसके बाद मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ी।
हरहुआ मे एक वार्ड के लिये मतदान हुआ था ।निर्वाचन अधिकारी गौरव विश्वकर्मा की निगरानी मे हुई मतगणना मे सतीश सिंह लक्ष्मीनिवास पांडेय को पाँच मतों से पराजित कर संचालक निर्वाचित हुए।शिवरामपुर मे शान्तिपूर्ण मतदान के उपरांत एडीओ सहकारिता तथा निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह की निगरानी मे मतगणना हुई जिसमे शिवरामपुर -1 से चंद्रशेखर राजेन्द्र को 45 मतो से हरा कर डायरेक्टर चुने गये।इसके अलावा शिवरामपुर- 2 मे चंद्रबली ने जब्बार को 38 मतो से पराजित कर के संचालक पद का चुनाव जीता।निर्वाचन कार्य मे चंद्रबली राम,सुयश श्रीवास्तव,जयप्रकाश,चंचल रेड्डी,अभिलाष,ओमप्रकाश यादव,रत्नशंकर पाँडेय द्वारा सहयोग किया गया।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने मतदान और मतगणना कार्य मे लगे निर्वाचन अधिकारियो तथा उनके सहयोग मे लगे मतदान अधिकारियो/ पंचायत सचिवो को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बधाई दी।मतदान के दौरान पुलिस बल की सुदृढ़ व्यवस्था रही ।सचिव अभय कुमारसिंह सोनू द्वारा उपस्थित रहकर मतदान कर्मियो का सहयोग किया गया।