पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
*किसान मेले में विधायक ने किसानों को दिलाया भरोसा*किसानों की समृद्धि का आधार है जैविक खेती* अखंड प्रतापचोलापुर-आपदा के समय सरकार किसानों के साथ खड़ी हैं ,किसान घबराएं नहीं प्रदेश सरकार किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य करेगी। उक्त भरोसा किसानों को अजगरा विधानसभा के विधायक त्रिभुवन राम ने क्षेत्र के दानगंज में कृषि विभाग की ओर से आयोजित जैविक किसान मेले में किसानों को दिलाया।बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे में किसी प्रकार की हीलाहवाली व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।किसानों से नमामि गंगे योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जैविक खेती के साथ ही मोटे अनाज की खेती को अपनाकर किसान स्वयं अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
*किसानों की समृद्धि का आधार है जैविकखेती-*
विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चंदौली सांसद डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि जैविक खेती किसानों को समृद्ध बनाने में सहायक है ऐसे में वे जैविक खेती को अपनाकर बिषमुक्त खाद्यान्न का उत्पादन करें।उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक किसान मेले का आयोजन कृषि विभाग व इश एग्रीटेक के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
चोलापुर के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी व नमामि गंगे के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने किसानों को जैविक उत्पादों की मार्केटिंग की जानकारी उपलब्ध करायी।साथ ही कृषि विशेषज्ञ रामलाल विश्वकर्मा वह डा.उमाशंकर ने किसानों को जैविक खेती की नवीनतम जानकारी उपलब्ध करायी।
*आकर्षण का केंद्र रहा मोटा अनाज का स्टाल*
जैविक किसान मेले में किसानों की ओर से लगाया गया मोटा आनाज (श्री अन्ना) का स्टाल आकर्षण का केंद्र रहा।विधायक ने किसानों की ओर से लगाये गये स्टाल का निरीक्षण भी किया और कृषि विभाग व किसानों के प्रयासों की सराहना की
इस दौरान ओम प्रकाश गुप्ता,पंकज भास्कर,सौरभ सिंह,विशाल सिंह,पनवारी यादव,सिकंदर मौर्य,धीरेंद्र कुमार मौर्य,शैलेंद्र सिंह ,शशिकला सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।संचालन व धन्यवाद ज्ञापन देवमणि त्रिपाठी ने किया।