UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

केन्द्रीय लोक शिकायत जांच संस्थान के डिप्टी चेयरमैन बनाए गए मुकेश कुमार सिंह रघुवंशी

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट


चौबेपुर-क्षेत्र के अपने गांव महेशपुर पहुंचने पर मुकेश सिंह रघुवंशी का भव्य स्वागत हुआ। वही मुकेश कुमार सिंह रघुवंशी ने कहा कि पीड़ित एवं शोषितों का आवाज बनकर उठाएंगे उन्होंने बताया कि  नेशनल चेयरमैन गोपाल राय ने  मेरे द्वारा समाज के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव को देखते हुए केन्द्रीय लोक शिकायत एवं जॉच संस्थान का नेशनल  डिप्टी चेयरमैन बनाया गया है देश के शोषित, वंचित एवं पीड़ितो की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। देश के सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अति पिछड़े जिले में ब्लाक से लेकर जिला स्तर एवं मण्डल में सुयोग्य पदाधिकारियों का चयन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। वहीं नवनियुक्त डिप्टी चेयरमैन मुकेश ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों एवं 18 मण्डलों में जाकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके उनकी हर सम्भव निदान करायेंगे। भ्रष्ट अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि वे अपने कार्यशैली में तत्काल सुधार लाकर नरेंद्र मोदी जी एवं योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की मंशा के अनुरूप पीड़ितों के साथ न्याय करें। अन्यथा की स्थिति में केन्द्रीय लोक शिकायत एवं जॉच संस्थान भ्रष्ट अधिकारियों की जॉच कर उनके खिलाफ कार्रवाई को रिपोर्ट भेजेंगे। इस मौके पर नेशनल चेयरमैन गोपाल राय जी सीनियर नेशनल वाईस चेयरमैन जाफ़र नक़वी ,राघवेंद्र राय ,जीत बहादुर, नरेंद्र कुमार , प्रदीप कुमार नागर, सजीवन एवं अन्य जिले से लोग मौजूद रहे।
 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News