UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

-- बबियाँव मे आयोजित "ग्राम गो सेवा संगम" मे विशेषज्ञों के विचार      

Updated on: 02 July, 2026

 अतुल राय की खास रिपोर्ट

दानगंज- क्षेत्र के बबियाँव स्थित जय श्रीबाग मे वृहस्पतिवार को "ग्राम गो सेवा संगम" कार्यक्रम के साथ ही प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख अजीत महापात्र ने कहा कि गाय हमारी माता है और गाय के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती।गाय ही किसानों की आर्थिक समृद्धि का आधार बन सकती है।आज देश के हजारों किसान गाय के गोबर से दीपक, धूप,दीप,अगरबत्ती के साथ ही गोमूत्र  से विभिन्न प्रकार की औषधियों का निर्माण कर अपनी आय मे बृद्धि कर रहे हैं।कहा कि गाय हमारा जीवन है  और गाय के बगैर जीवन सम्भव नही,यहाँ तक की गाय के बिना मोक्ष की प्राप्ति भी नही हो सकती।  काशी प्रान्त के  गो सेवा प्रमुख अरविंद सिंह ने गाय के महत्व को बताते हुए कहा कि  आधुनिक युग लोग गाय को याद करते हैं लेकिन जीवन के अंतिम समय मे गोदान लेते समय।हमे गाय के महत्व को अपने जीवन के प्रारंभ से ही समझना होगा।     इस दौरान ह्रदयेश ,गो सेवा प्रमुख काशी विभाग के परमानंद,अजीत मिश्रा,रीता तिवारी,हरिशंकर सिंह,संजीव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।चोलापुर के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी व मास्टर ट्रेनर स्वामी शरण कुशवाहा ने किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान  की।इस दौरान एडीओ कृषि शिवदास, फौजदार यादव,सुभाष पाल,अनामिका आदि उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत शैलेंद्र कुमार रघुवंशी,संचालन देवमणि त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन सौरभ रघुवंशी ने किया।लापुर के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी व मास्टर ट्रेनर स्वामी शरण कुशवाहा ने किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान  की।इस दौरान एडीओ कृषि शिवदास, फौजदार यादव,सुभाष पाल,अनामिका आदि उपस्थित रहे।अतिथियों का स्वागत शैलेंद्र कुमार रघुवंशी,संचालन देवमणि त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन सौरभ रघुवंशी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News