UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एक दिवसीय जागरूक कार्यक्रम किया गया रोशनी सिंह के द्वारा*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 विवेक राय

 

वाराणसी-चौबेपुर क्षेत्र के फूलपुर गांव में गृह विज्ञान विभाग बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मुक्ता सिंह की देखरेख में शोध कर रही शोध छात्रा रोशनी सिंह के द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पोस्टर और प्रदर्शन विधि का उपयोग करते हुए स्थानीय खाद्य पदार्थों से विभिन्न तरह के व्यंजन बनाने की विधि,तथा इन खाद्य पदार्थों में उपस्थित पोषक तत्वों से होने वाले लाभ से अवगत कराया। सम्पूर्ण कार्य का केंद्र बिंदु विशेष रूप से मोटा अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देना तथा आहार में सम्मिलित करने से होने वाले लाभ पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में 20-30 महिलाएं सम्मिलित हुई,जिसमे महिलाओं ने अपनी सकारात्मक रुचि दिखाई। अंत में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संबंधित जानकारी युक्त पुस्तिका का कुछ महिलाओं में वितरण किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News