अतुल राय की खास रिपोर्ट
*उदयपुर से उदित होगा विकास का सूरज।*वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में ग्रामीण प्रतियोगी छात्रों सहित अन्य के लिए नए साल के आगमन पर लाइब्रेरी का उद्घाटन एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा किताबें जीवन के सर्वोत्तम साथी के साथ बुद्धि विकास व मार्गदर्शन प्रदान करती है जो राष्ट्र सेवा की भावना को बलवती बनाती है। इससे ग्रामीण छात्रों को काफी लाभ मिलेगा वह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक लाइब्रेरी का निशुल्क में उपयोग कर सकेंगे। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सदस्य प्रिंस चौबे ने बताया कि उदयपुर पंचायत भवन में पूर्व में विद्यालय चलता था। 30 साल बाद आज निरक्षर प्रधान ने गांव को साक्षर बनाने के संकल्प को पूरा कर सराहनीय योगदान दिया।प्रतियोगी छात्रों के लिए लाइब्रेरी की स्थापना किया गया जिसमें ग्रुप डी से लेकर राजपत्रित अधिकारी की तैयारी हेतु उच्च स्तरीय किताबें उपलब्ध हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निरक्षर ग्राम प्रधान सूद्धू ने कहा कि मैं तो पढ़ नहीं पाया पर गांव में शिक्षा के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहा। आज खुश हूं कि मेरा सपना साकार हो गया। गांव का हर बच्चा व नागरिक इस किताबों को पढ़कर आगे बढ़ेंगे।भावी पीढ़ी से काफी उम्मीदें हैं।इस अवसर पर ग्राम सचिव विनोद यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे,ग्राम पंचायत सदस्य अरविंद चौबे,मनोज पटेल,रमेश चौबे,विजय गौड़,रामचरण गौड़,चंदा देवी,रविंद्र कुमार,पप्पू प्रजापति,महेंद्र तिवारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने निरक्षर प्रधान के पहल की सराहना की।