UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जाल्हूपुर में अराजी 261 में बनेगा आर आर सी सेंटर*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

------

*चिरईगांव* एस एल डब्ल्यू एम के तहत चयनित ग्राम पंचायत जाल्हूपुर में प्रधान/प्रशासक के नियुक्ति के बाद विकास कार्यो में तेजी आ लगी है। सीवर, सोक पीठ, हाई मास्क,इंटरलाकिंग इत्यादि का प्रारंभ हो गया है।वहीं आर आर सी सेंटर निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी।सोमवार को राजस्व टीम ने अराजी नम्बर 261 के रकबा 0.104 हे0 जो नवीन परती के खाते में अंकित था।उसी जमीन को आर आर सी सेंटर के लिए निर्धारित किया है।जमीन पैमाइस में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए इसलिए राजस्व टीम मय फोर्स के साथ पैमाइस कराया।इस बाबत एडीओ पंचायत/प्रशासक कमलेश सिंह ने बताया कि जमीन उपलब्ध हो गई है जल्द आर आर सी सेंटर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।सेंटर बन जाने के बाद गांव से निकलने वाले सूखा, गिला कचरा सेंटर पर भेजा जाएगा। जमीन पैमाइस में नायब तहसील दार प्रीतम सिंह व प्रतिमा सिंह, राजस्व निरीक्षक रोशन व अवनीश,लेखपाल, अनिल सहाय, पीयूष,आशीष सहित एक दर्जन राजस्व कर्मी व चौकी प्रभारी दिनेश मय फोर्स मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News