UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चौबेपुर थाना दिवस पर मृतक अमित खैरवार के परिजनों ने एसीपी ज्ञान प्रकाश राय को सौंपा ज्ञापन*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

 

चौबेपुर-चौबेपुर थाना में समाधान दिवस पर मृतक अमित खैरवार की मां रज्जो देवी पति गोपाल खैरवार निवासी बहरामपुर ने थाना दिवस पर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय को ज्ञापन सौंप कर कहा की 23 नवम्बर 2022 को रात सात बजे विडियार लान से अमित खैरवार भोजन कर के अपने घर लौट रहा था।तभी चौबेपुर फिल्ड के पास कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया परिवार के लोगों ने आनन फानन में ट्रामा सेंटर ले गए।जहा इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की मां रज्जो देवी ने चौबेपुर प्रधान समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल समेत दो लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।अभी कुछ अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसी संदर्भ में मृतक की मां रज्जो देवी ने कहा आपने बेटे के हत्यारो को शलाखो के पीछे भेजने के लिए योगी आदित्यनाथ के पास जाउंगी।वहा एडवोकेट आशीष चौबे ने कहा की कुछ दिन पहले उमेश पाल की हत्या हुई थी जिसमें अतीक अहमद का नाम आया हुआ था।माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गुर्दों के घरों पर बुल्डोजर चला दिया लेकिन गरीब के बेटे की हत्या के चार महीने हों गये लेकिन सिर्फ तीन लोगों को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। बाकी लोगों को चौबेपुर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी लिए वह एक हफ्ते में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिल कर न्याय की गुहार लगायेंगे वहीं पर कहा की दोनों धार एक है। इलाहाबाद में उमेश पाल के हत्यारो पर करवाई हो रही है। लेकिन अमित खैरवार के हत्यारो को पुलिस गिरफ्तार भी नहीं कर पा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News