अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।भैया दूज पर्व के अवसर पर बुधवार को रामेष्वर क्षेत्र के कुछ गांवों में बहनों ने अपने भाइयों के लम्बी उम्र के लिए गोवर्धन पूजा किया। इस दौरान हिरमपुर, रसुलपुर,बरेमा समेत गांवों के मन्दिरों व जलाशयों के किनारे सामूहिक रूप से अन्नकूट कर अपने भाइयों को दीर्घायु होने की कामना किया। रुद्राणी देवी मंदिर व हनुमान मंदिर बरेमा पर आसपास की महिलाओं ने सविधि पूजन कर कथा श्रवण किया। वहीँ रामेष्वर मन्दिर के पुजारी प0 अन्नू तिवारी ने कहा कि तिथि योग को देखते हुए गुरुवार को भैया दूज,गोबर्धन पूजन होगा।इस योग में ही पूरा फल मिलेगा।