संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सूर्यबली पुत्र विरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम धरसौना थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को औरा नहर पर थाना चोलापुर से आज दिनांक 11.04.2023 को समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज कट्टा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 0144 / 2023 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, उ0नि0 पंकज कुमार सिंह,हे0का0 दिनेश यादव,का0 अजय यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।