विनोद यति की खास रिपोर्ट
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर रिंग रोड फेज 2 कोईराजपुर वरूणा नदी ओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान वाहन TATA मिनी ट्रक REG. NO. DL1GC1567 ढाले में बने बॉक्स (कैविटी) में छिपाकर रखे तीन अलग अलग बोरों में कुल 55 किग्रा0 अवैध गाँजा बरामद किया गया। पकड़े गये चालक मृत्युन्जय पाटिल पुत्र स्व सुदामा सिंह निवासी ग्राम कुरमी विगहा थाना वंशी सोनभद्र जिला अरवल बिहार से पूछताछ करने पर कोई कागजात प्रस्तुत न करने के कारण उक्त व्यक्ति को मय वाहन मय अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 69/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*1. मृत्युन्जय पाटिल पुत्र स्व सुदामा सिंह निवासी ग्राम कुरमी विगहा थाना वंशी सोनभद्र जिला अरवल बिहार उम्र करीब 32 वर्ष ।*बरामदगी का विवरण –*55 किग्रा0 अवैध गाँजा, घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक वाहन (DL1GC1567)*पुलिस टीम का विवरण-*निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बडागाव वाराणसी कमिश्नरेट ।उ0नि0 सचिन पटेल चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।उ0नि0 हरिनारायण शुक्ला, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।उ0नि0 विक्रम सिंह, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।का0 कमल प्रजापति, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।का0 दिनेश कुमार, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।का0 अंकित सरोज, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।का0 पंकज कुमार सिंह, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट