UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सिगरा पुलिस द्वारा नकली दवा बेचने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 061/2023 धारा 419:420/467/468/471/274/275/276 आईपीसी एवं धारा 18वी एवं 27 औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम थाना सिगरा वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त बंटी उर्फ अमित यादव पुत्र उमानाथ यादव, निवासी के 47/112 कतुआपुरा थाना आदमपुर, वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष को परेड कोटी रोडवेज के पास से थाना सिगरा वाराणसी से समय करीब 11.05 गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह,निरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह,हे०का० अभय नारायण सिंह,हे०का कृष्णानन्द राय,हे०का मनोज मौर्या,का0 धनन्जय सिंह,हे०क० रावेश सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News