अतुल राय की खास रिपोर्ट
*महामना व अटल जी की जयंती पर रसूलपुर ग्राम सचिवालय पर गरीबों में हुआ कम्बल वितरित*।रामेश्वर। ठंड व गलन के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम सचिवालय रसुलपर में द्वय महा पुरुषों शिक्षाविद प0 मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री प्रेरणा स्रोत अटल बिहारी वाचपेयी के जयंती अवसर पर गरीबों में कम्बल वितरित किया गया।अजगरा विधान सभा के विधायक टी0राम के प्रतिनिधि गौरव कुमार सिंह ने कहा कि गरीबो की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है। वहीं प्रधान रसुलपर कैलाश यादव और सालिवाहन पुर प्रधान श्यामनारायण सिंह ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि द्वय महापुरुषों ने नव जागरण का कार्य कर देश को दिशा दी हमें गरीबो के दिल मे कार्य के जरिये बसना जरूरी है।इस दायित्व को लंबे समय तक हर प्रधानों को निभाने की नसीहत दी।अन्य प्रमुख लोगो मे नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव,कानूनगो रविन्द्र सिंह,जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह,प्रधान भोपतपुर मनीष पांडेय,पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के प्रतिनिधि अभिषेक सिंह राजपूत,मुन्ना सिंह,भगत यादव,कैलाश,श्यामनारायण लेखपाल अभिषेक जायसवाल ने विधवा,दिव्यांग,मुसहर गरीबों में कम्बल वितरित किया।धन्यवाद ज्ञापित गौतम सिंह व संचालन कैलाश यादव ने किया।