विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-75/2023 धारा 454,380,411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1- राकेश पटेल उर्फ शिवा उर्फ गोलू पटेल पुत्र कैलाश पटेल निवासी छित्तूपुर पंचायत भवन के पीछे साईबाबा मंदिर के पास थाना लंका वाराणसी कमि० वाराणसी 2 - विजय कुमार गुप्ता पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी सामनेघाट विजुलिया बिल थाना लंका वाराणसी को आज दिनांक- 27.03.2023 को समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण दिनाँक 17.03.2023 को वादी श्री राजाराम यादव पुत्र श्री रामकुमार यादव निवासी मीरानगर चितईपुर थाना मडुवाडीह वाराणसी ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसकर चोरी करने के संबंध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना मंडुवाडीह में मु0अ0सं0 75/2023 धारा 454,380 भादवि पंजीकृत कर, विवेचना उ0नि0 अनुराग मिश्रा द्वारा संपादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 अनुराग मिश्रा,उ0नि0 शुभेन्दु दीक्षित,हे0का0 शक्ति सिंह,हे0का0 राकेश कुमार,का० रणधीर सिंह,का0 भूपेश कुमार थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।