UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना जंसा पुलिस ने चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

Updated on: 01 September, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

*थाना जंसा पुलिस ने चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन जोड़ी पायल सफेद धातु व कुल धनराशि 700 रुपये तथा बोरी में 2 पैकेट बहार गुटखा, एक बण्डल सिगरेट टोटल, 23 पैकेट छोटी हल्दीराम की मूंग दाल नमकीन , 2 पैकेट मैंगों टाफी, 1/2-1/2लीटर के 2 बोतल सलोनी सरसो तेल, 2 बण्डल पारले जी बिस्कुट बरामद*

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में थाना जंसा पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2023 धारा 379, 411 भादवि व मु0अ0सं0 246/2022 धारा 457,380,411 भादवि से संबंधित अभियुक्त सुनील, महेश तथा निरहू वनवासी को आज दिनांक 16-01-2023 को कतवारुपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के तीन जोड़ी पायल सफेद धातु व कुल धनराशि 700 रुपये तथा बोरी में 2 पैकेट बहार गुटखा, एक बण्डल सिगरेट टोटल, 23 पैकेट छोटी हल्दीराम की मूंग दाल नमकीन , 2 पैकेट मैंगों टॉफी, 1/2-1/2लीटर के 2 बोतल सलोनी सरसो तेल, 2 बण्डल पारले जी बिस्कुट बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जंसा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ विवरण-*जेवरात के बारे मे तीनों अभियुक्तों ने बताया गया कि लगभग दो महिना पहले गोराई बाजार में एक सोनार की दुकान के सटर का ताला तोड़कर चोरी किये थे, जिसमें से ज्यादातर गहने हम लोगों ने राह चलते व्यक्तियों को बेचकर उससे प्राप्त पैसा खर्च कर दिये है। बरामद रुपये व जेवरात के सम्बंध में अभियुक्तों ने बताया कि रात में हम तीनों लोगो ने मिलकर गोराई सुमेरापुर पुलिया के पास एक गुमटी का ताला तोड़कर कर पर्चून का सामान व 850 रु चोरी किये थे, रुपये को हम लोग आपस में बाट लिये थे। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*1. सुनील पुत्र मंगरुराम निवासी बिरना, अमरा, जिला- चन्दौली उम्र करीब 45 वर्ष 2. महेश पुत्र निरहु वनवासी , निवासी भाऊपुर भौपुर जिला जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष3. निरहू वनवासी पुत्र मंगरु बनवासी, निवासी भाउपुर भौपुर जिला-जौनपुर उम्र करीब 65 वर्ष

*बरामदगी-* तीन जोड़ी पायल सफेद धातु व कुल धनराशि 700 रुपये तथा बोरी में 2 पैकेट बहार गुटखा, एक बण्डल सिगरेट टोटल, 23 पैकेट छोटी हल्दीराम की मूंग दाल नमकीन , 2 पैकेट मैंगों टाफी, 1/2-1/2लीटर के 2 बोतल सलोनी सरसो तेल, 2 बण्डल पारले जी बिस्कुट

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*1. उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव 2. उ0नि0 विवेक कुमार पाठक 3. उ0नि0 उमेश प्रसाद 4. हे0का0 अऱविन्द कुमार यादव 5. का0 प्रमोद प्रजापति 6. का0 शैलेन्द्र शर्मा थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News