UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ का ऐतिहासिक शिवबारात निकली,धूमधाम से हुई शादी।*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ*। महाशिवरात्रि पर परम्परागत रूप से निकलने वाली ऐतिहासिक शिवबारात दोपहर बाद हरहुआ कोइराजपुर मोड़ से हरहुआ चौराहे तक पहुंचकर भगवान शिव की वरमाला संग शादी के साथ सम्पन्न हुआ।हरहुआ के पूर्व प्रधान अनिल सिंह,मनसा सिंह व सुभाष सिंह के अनुसार महाशिवरात्रि पर परम्परागत रूप से शिव बारात की झांकी जन सहयोग से निकाली जाती है। इस वर्ष अडभंगी भोले बाबा के साथ हर तरह के विचित्र मानव,जीवजन्तु की सवारी और गाजे -बाजे के साथ निकाली गई। स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से हर वर्ष भिन्न -भिन्न मुद्रा व लाग के साथ शिवबारात निकलती है। हरहुआ चौराहे पर विधिवत भोले बाबा को माँ पार्वती ने जयमाल पहनाकर आशीर्वाद लिया वहीं बाराती राक्षस गणों ने खुशियां मनाई। आरती के बाद शिवभक्तों ने दर्शन पूजन किया और लोगो मे प्रसाद वितरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News