अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर*। विकास के अंधाधुंध बेतरतीब विकास ने एक तरफ संकट खड़ा कर दिया।जिसका परिणाम रहा कि हजारों हजार पेंड बलिवेदी पर चढ़ गए।देश मे शुद्ध आबोहवा सहित ऑक्सीजन मिलना कठिन होने लगा।तरह -तरह की बीमारियां बढ़ने से जन जीवन का संतुलन विगड़ गया।
ऐसे में आगामी दिनों में सनातन धर्म के भाई चारे के पर्व होली / होलिका दहन में हरे पेड़ों की डालियां काट कर इस वर्ष न डालने व एक गांव में एक होलीका जलाने का संकल्प नमो नमः सेवा दल बरेमा, रुद्रांश सेवा समूह (अथर्व फाउंडेशन) व विवेकानन्द काशी जन कल्याण समिति खेवली के युवाओं ने गांव-गांव,स्कूलों व धार्मिक स्थलों में अभियान चलाकर पेंड की डालियां न काटने सिर्फ उपले का प्रयोग करने का सन्देश दिया।साथ ही साथ स्कूलों में जाकर बच्चों को हरे पेंडो की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ समाजसेवी अजीत सिंह ने कहा की दैनिक जागरण के पहल 'एक मुहल्ला एक होलिका' में उपले को घर -घर से इकठ्ठा कर होलिका दहन करने की जिम्मेदारी हम युवाओं को उठानी चाहिए।सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि पहले ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य करेंगे और बढ़ते प्रदूषण के खतरे से अवगत कराएंगे।खेवली में पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने महिलाओं को जागरूक किया कि यह सन्देश घर घर पहुंचाए। रंजीत तिवारी पर्यावरण प्रहरी ने वी आर पब्लिक स्कूल व समाजसेवी प्रितेश तिवारी ने स्कूली बच्चों को जागरूक किया।बैठक में मन्नू लाल,छोटेलाल,प्रियंका,सविता देवी,शिवम तिवारी,शुभम,लक्की,हेमंत सिंह रितेश ,प्रीतेश त्रिपाठी,मोनू,आर्यन सहित कई युवा शामिल रहे।