UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आयर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को दी गई श्रद्धांजलि*

Updated on: 03 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*वाराणसी*। हरहुआ विकास खंड के आयर गांव में भारतीय पशुपालक संघ द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। शरद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में भारतीय पशु पालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने कहा कि शरद यादव पिछड़ी समाज की राजनीति के रीढ़ थे। वे पिछड़ों गरीबों के सच्चे हितैषी थे। उनके संघर्ष एवं सादगी भरी जीवन स्वार्थ से परे होकर सामाजिक उत्थान का कड़ी बनी।श्रद्धांजलि सभा में दयाराम मास्टर,ओम प्रकाश यादव संदीप कुमार,संजय यादव,दिनेश यादव,आरडी याद,व श्याम बली पटेल,वीरेंद्र यादव ने विचार व्यक्त किए। संचालन सर्वेश यादव ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News