UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हरीबन्धु इंटर नेशनल स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन*

Updated on: 02 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

*चिरईगांव* स्थानीय विकास खण्ड के अराजी नेवादा गौराकला स्थित हरी बंधु इंटरनेशनल स्कूल का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि हरि नाथ यादव ने रिबन काटकर विद्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार जीवन की मूल पूंजी होती है।उन्होंने कहा कि हरीबन्धु शिक्षण समूह की चौथी शाखा का शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त हुआ।जो वगैर शिक्षा और संस्कार के संभव नहीं है।आने वाले दिनों में यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बरदान साबित होगा।कड़ी मेहनत, लगन ,संस्कार, अनुशासन की बदौलत विद्यालय सफलताओं की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा।वहीं विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर एस एन यादव ने कहा की स्कूल का बुनियादी ढांचा बच्चों के समग्र विकास की दिशा में तैयार करेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं के सह पाठ्यक्रम गतिविधियों पर जोर देता है और इसका उद्देश्य रोबोटिक्स और अन्य जैसे आवश्यक कौशल को प्राथमिकता देना है। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में आगे बढ़ने तथा आधुनिक भारत के आदर्श नागरिक और समाज का अभिन्न अंग बनने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रबंधिका शशिबाला यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और कुशल संचालन प्रधानाचार्या जया सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद कैलाश नाथ यादव, सकलडीहा से विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सँगीता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उमेश प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुबास यादव,रमेश यादव "अज्ञात"सहित अभिवाव गण उपस्थित रहे। धन्यवाद दिया। अजय यादव उर्फ पिन्टू ने दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News