UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*स्व. ऋषिनारायण शास्त्री मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन हुआ सुरु*

Updated on: 01 September, 2026

 

सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट

 

*रोहनिया l* आनंद स्पोर्टिंग क्लब जक्खिनी के तत्वाधान में स्व. ऋषिनारायण शास्त्री मेमोरियल क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार से जक्खिनी के पंचायत भवन मैदान में शुरू हुआ टूर्नामेंट का उद्घाटन एडवोकेट शशिकांत राय ने फीता काट कर किया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शशिकांत राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजनों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ सुदूरवर्ती इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है, क्योंकि गांव के युवाओं में प्रतिभा छिपी होती है। जिन्हें इस तरह के आयोजन से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। इस दौरान मौके पर प्रवीण सिंह प्राशु, रुपेश, रोशन, वरिष्ठ पत्रकार प्रणय सिंह, मरुई ग्राम प्रधान अजय सिंह बबलू, शिवम, अशोक मास्टर, भानु, आनन्द इत्यादि सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News