अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। जंसा पुलिस ने तमाम ब्यस्तता के बीच नेक पहल करते हुए हर गरीब घरों,गरीबों के खुशियों को लेकर उनके बीच मिठाई,बिस्कुट,टॉफी,साधारण अतिशबाजी,मिट्टी के दिये,मोमबत्ती का वितरण किया। ग्रामीण परिवार व बच्चे पाकर काफी खुश नजर दिखे।जंसा थानाध्यक्ष चन्द्रदीप ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं पर दूसरे के जीवन मे उनकी चाहत व प्रकाश फैलाने के लिए अवसर मुहैया कराना हम सभी का दायित्व है। पचवार दलित बस्ती में जब जंसा पुलिस पहुंची तो आश्चर्य से देखने लगे बच्चे व सशंकित हो गए गरीब परिवार,पर जब उन्हें एहसास दिलाकर सामग्री प्रदान की गई तो सैकडों हाथ पाने के लिए उठ खड़े हुए। कई जगहों पर गरीब बच्चों में मिष्ठान वितरण किया। और सभी बच्चों को मोमबत्ती आदि देकर उन्ही गरीब बच्चो के साथ पुलिस वालो ने दीपावली मनाई।गरीब बच्चों ने भी अपने साथ पुलिस वालों को पाकर दीपावली की दुगुनी खुशियां मनाई। सभी से आशीर्वाद लिया। यह देख स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की जमकर प्रशंसा की। इस नेक पहल में एस ओ जंसा,सब इन्स्पेक्टर,उप निरीक्षक समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे।प्रमुख रूप से राघव राय,रामजीत यादव,उमेश,अलगू यादव,गौरव व अजीत का सहयोग रहा।