UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शत-प्रतिशत अनुदान पर जैविक किट का हुआ वितरण

Updated on: 05 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

   

वाराणसी। हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत में जैविक खेती पर संगोष्ठी आज रविवार को सम्पन्न हुआ। कृषि विभाग एवं नमामि गंगे योजना के तहत दर्जनों किसानों को चार हजार मूल्य के जैविक किट निःशुल्क में शत प्रतिशत अनुदान पर दिया गया।कार्यक्रम में किसानों को परंपरागत एलआरपी अधिकारी राहुल ने जानकारी दी। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री एवं पांडेयपुर-पहड़ियां क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने कहा कि जैविक खेती के लिए सरकार लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है,इसका लाभ किसान उठाएं और क्लस्टर बनाकर के जैविक खेती करें। जिसमें किसानों की आय में वृद्धि होगी।वहीं कृषि तकनीकी सहायक नवीन उपाध्याय ने जैविक खेती पर चल रही योजनाओं के विषय में जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सदस्य अरविंद चौबे ने किया।कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे ग्राम प्रधान उदयपुर सुध्धू राम प्रगतिशील किसान विनोद पांडेय,राजेश पटेल,प्रकाश पटेल,रोशन,सच्चिदानंद चौबे,चंद्रबली चौबे,सुशीला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News