अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी* हरहुआ विकासखंड के उदयपुर ग्राम पंचायत भवन में शासन के निर्देश से ग्राम चौपाल लगाया गया जिसमें दर्जनों ग्रामीण अपनी समस्या लेकर पहुंचे ।धनपति ने रविदास मंदिर के बगल में गड्ढे की समस्या दशमी राम ने हथकरघा की समस्या और कुछ महिलाओं ने विधवा एवं विकलांग,वृद्धा पेंशन के लिए मुद्दा उठाया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव लघु सिंचाई अमितेश श्रीवास्तव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के वस्त्र निरीक्षक अनुज कुमार कृषि तकनीकी सहायक नवीन उपाध्याय बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश यादव आंगनवाड़ी सहायिका मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुद्धू ने किया। जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा प्रिंस चौबे ने बताया कि सरकार द्वारा जनता के द्वार पर जाकर हर गांव में जन चौपाल लगाने का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में कृषि विभाग,वस्त्र विभाग,समाज कल्याण विभाग,बाल विकास विभाग,लघु सिंचाई विभाग की भूमिका रही|