विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी-गाजीपुर जनपद के सदर तहसील के शहेड़ी ग्राम सभा में राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव तक 3 किलोमीटर की रोड अत्यंत खराब थी आने जाने में ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था गांव की आबादी लगभग 6000 की करीब है जिसमें 2236 महिलाएं हैं बाकी पुरुषों बच्चों की संख्या है ग्रामसभा के रास्ते से ही अन्य ग्रामसभा के लोग भी जाते आते हैं युवा नेता विवेकानंद सिंह का मांगलिक कार्यक्रम पढ़ने के बाद विवेकानंद के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल से संपर्क किया जिसमें चंचल सिंह फौरन अपने समर्थक विवेकानंद के तिलकोत्सव को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी रेल राज्य मंत्री बृजेश सिंह से संपर्क कर अति शीघ्र रोड के निर्माण के लिए आग्रह किया जिसमें माननीय मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया 26 नवंबर से पहले किसी भी सूरत में रोड तैयार हो जाना चाहिए जैसे यह निर्देश जिला प्रशासन के साथ-साथ ठेकेदार को मिला अफरा तफरी में ठेकेदार ने 3 दिन के अंदर ही रोड लगभग कंप्लीट कर दी छात्र नेता सिंह के साथ साथ ग्रामीणों ने भी एमएलसी विशाल सिंह चंचल वह पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री बृजेश सिंह का आभार प्रकट किया।