UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लोहता की एन्टी रोमियो/महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं पर अश्लील व छीटाकशी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार 

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी। एसपी वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 02 नवम्बर को थाना लोहता की एन्टी रोमियो/महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा सोहदो/मनचलो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान धन्नीपुर के पास से आने जाने वाली महिलाओं से अश्लील व छींटाकशी करने वाले युवक अनवर खान पुत्र अलाउद्दीन खान,निवासी छितौनी पकवा,थाना लोहता,जनपद वाराणसी ग्रामीण उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 334/2022 धारा 294 भा0द0वि0 थाना लोहता द्वारा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–प्र0नि0 राजेश त्रिपाठी,म0उ0नि0 शिल्पी पाण्डेय एण्टीरोमियो टीम प्रभारी,का0 अरुण कुमार,म0का0 रेखा,म0का0 मोनी वर्मा,थाना लोहता,जनपद वाराणसी ग्रामीण रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News