विनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के उदयपुर न्याय पंचायत खेलो बनारस प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर खेल मैदान तारापुर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चौकी प्रभारी चंदापुर विपिन पाण्डेय मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुद्धू ने किया कार्यक्रम का संचालन युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने अपने देखरेख में किया उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर खो खो कबड्डी लंबी कूद ऊंची कूद दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी के रूप में ओम प्रकाश गौतम मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक अध्यापक अध्यापिका पूनम लता सिंह श्याम जीत सिंह जयप्रकाश पटेल संतोष कुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार पांडे शिक्षा संकुल ने कार्यक्रम सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दर्ज कराया।