विवेक राय की खास रिपोर्ट
ताश के पत्ते नगद 2990 रुपया बरामद
चौबेपुर-पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देश पर शुक्रवार दिनांक 07/10/2022 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था मुखबिर द्वारा सूचना थानाप्रभारी राजेश सिंह को सुचना मिली की कैथी बजार में ताश के पत्ते पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। बताये हुये पते पर पुलिस फोर्स को देख कर जुवडी भागने लगे दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया तलाशी लेने पर ताश कि गडी नगद दो हजार नौ सौ नब्बे रुपया बरामद हुआ नाम पता पुछा गया 1-बिन्दु यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र शिवनाथ यादव कैथी थाना चौबेपुर ,
2-सुनील गिरी उम्र 31वर्ष पुत्र केशव गिरी निवासी कैथी थाना चौबेपुर मु0अ0स0 457/2022 धार 13 जुआ अधिनियम के तहत न्यायालय में भेज दिया गया। गिरफ्तार टीम चौबेपुर थानाप्रभारी राजेश सिंह,
उ0नि0 राहुल पाण्डेय,उ0नि0प्र0 विश्वामित्र पटेल, उ0नि0प्र0 ओम प्रकाश यादव आदि पुलिस मौके पर मौजूद रहीं।