विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में चोलापुर विकास खण्ड अंतर्गत बर्थराखुर्द ग्राम पंचायत में सभा का आयोजन किया गया जिसका विषय - विकास के दौर में महिला न्याय की सच्चाई व संघर्ष' था, जिस पर प्रकाश डालते हुए पूनम जी द्वारा वर्तमान समय में जो विकास के सपने हैं उसको विस्तार से समझाया गया जिसमे संविधान प्रदत्त न्याय की जमीनी स्तर की सच्चाई पर प्रकाश डाला कि संविधान में अधिकार तो है लेकिन सामाजिक ताने बाने के कारण उन अधिकारों को नहीं मिल पा रहा है और सामाजिक नियमों के कारण समझौता करना पड़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनील यादव ने किया, ग्राम सभा स्थाई समिति के अध्यक्ष उदयचंद, संगठन मंत्री प्रेमचंद,महिला संगठन से अजाव, गरथौली, बर्थराखुर्द से सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी थी। कार्यक्रम को रोचक बनाने में महिला संगठन के द्वारा विषय से जुड़ा हुआ नाटक व गीत की प्रस्तुति की गई। संचालन उर्मिला ने किया, धन्यवाद स्थाई समिति के उदयचंद ने किया। लोक चेतना समिति से पूनम जी, माला,निशा, वंदना, सूबेदार और सुजीत की उपस्थिति थी।