UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रबंध निदेशक कार्यालय भिखारीपुर पर विधुत मज़दूर पंचायत के पूर्वांचल के 21जिलों के विधुतकर्मियो का जोरदार प्रदर्शन

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 वाराणसी।मंगलवार फरवरी विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 के बैनर तले मानक के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराए जाने के कारण विद्युत संविदा कर्मियों की विद्युत दुर्घटनाओं में हो रही असमय मौतों एवं संविदा कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी जैसे कुशल श्रमिक को रुपया 15500 एवं अकुशल श्रमिक को रुपया 14000 जो ट्रांसमिशन में अध्यक्ष पावर कारपोरेशन द्वारा निर्धारित किया गया है,सहित नियमित कर्मियों के समस्याओं का समाधान द्विपक्षीय वार्ता द्वारा ना किए जाने के विरोध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के समस्त जिलों के विद्युत कर्मी कल 2 फरवरी 2023 को भिखारीपुर स्थित प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पर प्रबंधन के ध्यानाकर्षण हेतु विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।विद्युत मज़दूर पंचायत उत्तर प्रदेश वाराणसी के मंडल मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अंकुर पांडेय ने बताया कि पंचायत द्वारा प्रबंध निदेशक कार्यालय को दिनांक 21 जनवरी 2023 को नोटिस प्रेषित करते हुए एवं दिनांक 31 जनवरी को अनुस्मारक प्रेषित करते हुए पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी कि यदि दिनांक 1 फरवरी 2023 तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पूर्वांचल के विद्युत कर्मी विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 के बैनर तले 2 फरवरी 2023 को प्रबंध निदेशक कार्यालय पर प्रबंधन के ध्यानाकर्षण हेतु विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।पंचायत के पदाधिकारियों समस्त विधुतकर्मियो से अपील की है कि कल होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर एवं गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करके कल के प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए प्रबंधन के ध्यानाकर्षण हेतु धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। साथ ही समस्त मीडिया साथियों एवं छायाकार से अनुरोध किया है कि कल के न्यायउचित कर्मचारी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उक्त प्रदर्शन को कवरेज प्रदान कर अपना सहयोग प्रदान करने की कृपा करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News