UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*यूपी कॉलेज के छात्र नेताओं ने धूमधाम से मनाया संत अतुलानंद रचना परिषद के सचिव राहुल सिंह का जन्मदिन

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी :- संत अतुलानंद रचना परिषद के सचिव व यूपी कालेज के पुरातन छात्र राहुल सिंह का जन्म दिवस यूपी कॉलेज के छात्र नेताओं ने धूमधाम से मनाया छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने बताया की राम सिंह पुर हरहुआ ग्राम सभा में मलिन बस्तियों के लगभग 200 नन्हे-मुन्ने छात्रों में कॉपी किताब रबड़ पेंसिल कलम व मिठाई फल केक वितरित कर व शिवपुर स्थित विकलांग आश्रय केंद्र में सैकड़ों विकलांग अंता वासियों को फ्रूट जूस केक फल कॉपी रबड़ कलम पेंसिल वितरित कर युवाओं के प्रेरणा स्रोत आदरणीय राहुल सिंह का जन्मदिवस मनाया गया।उक्त अवसर पर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष व प्रधान भरथरा कला अमित सिंह सैनी ने बताया कि राहुल सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी व नौजवानों में सकारात्मक ऊर्जा भरने के प्रेरक हैं भारतीय सनातन संस्कृति के रक्षक के रूप में आप वाराणसी में जाने जाते हैं काशी ही नहीं पूरे पूर्वांचल में शिक्षा जगत में आपका अतुलनीय योगदान है विनम्रता सहजता शालीनता को देखने मात्र से झलकती है शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी आपका योगदान सदैव देखने को मिलता है।उक्त अवसर पर अमित सिंह नीलू प्रधान रामसिंह पुर, दिग्विजय सिंह भाजपा नेता , विवेकानंद सिंह छात्र नेता, शिवम सिंह बाबू महामंत्री सचिन सिंह ,उपाध्यक्ष विकास ठाकुर ,अनिकेत सिंह , अंबुज ,प्रवीण राय , शोभित , उत्तम सिंह , अभिषेक , सनी ,जुगनू सिंह, काशी नीलेश आदि सैकड़ों छात्र एवं नौजवान उपस्थित रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News