UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

खेल नई सदी भारत की होगी अवधेश सिंह

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

*हरहुआ मे खेलो बनारस के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न* भव्य आयोजन के मुरीद हुए खेल प्रेमी*

वाराणसी

हरहुआ।विकास खण्ड हरहुआ मे मंगलवार को खेलों बनारस अंतर्गत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।इसके पूर्व विकास इंटर कॉलेज परमानन्दपुर के मैदान पर खंड शिक्षाअधिकारी अमित दूबे और एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि खेल कूद के प्रति छात्रो का यह असीम उत्साह इसका संकेत देता है कि खेल की नई सदी भारत की होगी।खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे ने छात्रो का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन्ही बच्चो मे भविष्य के ध्यानचंद और विराट कोहली निकलेंगे।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने इस आयोजन की भव्यता के लिये विकास इंटर कॉलेज के चेयरमैन डाक्टर अशोक कुमार सिंह के सहयोग की प्रशंसा की।कार्यक्रम मे एथलेटिक्स,कबड्डी,खो खो,भारोत्तोलन समेत दर्जनो खेल हुए जिसमे विकासखंड के सुदूर गांवो से आये प्रतिभागियों ने अपने जौहर दिखाए।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के लिये विकासखंड के अधिकारियो,सचिवो और सफाईकर्मियो के साथ साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरहुआ,खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ तथा तमाम शिक्षको को धन्यवाद दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News