UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ कीखबर का हुआ असर 

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ कीखबर का हुआ असर 

जिला विकास अधिकारी खबर को संज्ञान में लेकर खंड विकास अधिकारी चोलापुर किए निर्देशित 

चोलापुर- पेपर में प्रमुखता से छपा खबर को संज्ञान में लेकर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने खबर को संज्ञान में लेकर खंड विकास अधिकारी चोलापुर को निर्देश दिए हैं कि समस्या का निराकरण कराए  ग्राम पंचायत परानापुर में पक्की ईट बना रास्ता पूरी तरह क्षसतिग्रस्त होने के साथ कीचड़ युक्त होने व बदबू से आप - पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।वहीं बरसात में लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उक्त रास्ते पर जमा गन्दगी और कीचड़ में जलजनित बीमारियों को फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है।जिससे ग्रामीण दहसत में है।उक्त मार्ग से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चे, महिलाओं व बुजुर्गों को हो रही है। उन्हें आए दिन कीचड़ युक्त रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। गांव के सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है।ग्रामीणों प्रदीप यादव ने बताया थे कि यह रास्ता गांव का है इसकी शिकायत कई बार ग्राम विकास अधिकारी से की गई लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रशासन बेपरवाह हो गया है। ग्रामीणों ने बताया यदि थोड़ी भी बारिश हो जाती है तो पूरा रास्ता जल मग्न हो जाता है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और महिलाओं को होती है।जबकि ग्राम प्रधान ने बताया था कि ग्राम पंचायत में एक सफाई कर्मी तैनात है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News