संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ,वाराणसी।* प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर घर पर दस्तक अभियान के लिए जनमानस के जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।जो गांव के कई पुरवे में जाकर घर घर सन्देश दिया। जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार,मुख्य फार्मासिस्ट आईएएस सिद्धकी,ए आरओ श्रीनाथ यादव डॉ0 राजकुमार,एलटी राजेश कुशवाहा एवं अन्य सभी स्टाफ शामिल रहे । सभी लोगों को बताया गया कि संचारी रोगों से कैसे बचाव किया जाए इसके मद्देनजर सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी आशाएं घर घर जाकर के संचारी रोग के रोकथाम हेतु सर्वे तथा सुझाव देंगे।