UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अज्ञात महिला का शव पोखरा में उतराया हुआ मिला*

Updated on: 02 July, 2026

विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर क्षेत्र-थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरसौना बाजार स्थित भवानी पुर पोखरे में महिला का शव उतराया हुआ मिला। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगो ने सुबह के समय जब पोखरे में शव को देखा तो थाना को सूचित कर जानकारी दिया। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र ने फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुचे और इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारी को भी दिया। इसके बाद ए सी पी सारनाथ भी घटना स्थल पहुच जानकारी लिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार लश्कर निवासी मोनू प्रजापति पत्नी लक्ष्मी देवी उम्र 26 वर्ष की शव शिनाख्त की गई। मृतक महिला लक्ष्मी को 2 लड़की एक पुत्र है जिनका नाम प्रियंसी 6 वर्ष,चकोर 4 वर्ष,लड़का छोटू 1 वर्ष का है।इसकी सूचना मैके वालो को दे दी गयी। मृतक महिला के पिता मर चुके है। माता पार्वती देवी निवासी काशी दउरा थाना राजा तालाब ने लिखित तहरीर में अपनी बेटी के मौत की जिम्मेदारी दामाद,ससुर,सास,जेठ पर लगाया है। थाना प्रभारी ने तहरीर लेकर इस बाबत बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही आरोपी के खिलाफ किया जायेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News