विनोद यती की खास रिपोर्ट
खेल विभाग विभिन्न भागों में 24 पदों पर जल्द करेगा भर्ती
वाराणसी- टोक्यो ओलंपिक वर्ष 2020 में कास्ट पदक जीतने वाली टीम के सदस्य ललित कुमार उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक पद पर भर्ती की जाएगी उन्होंने खेल विभाग द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सहमति भी जता दी है। जल्द उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी 41 साल बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीता था। और ललित सिंह के सदस्य थे ऐसे में यूपी का गौरव बढ़ाने का उन्हें इनाम दिया जा रहा है।वही बर्मिंघम में आयोजित हुए कामनवेल्थ गेम्स 2022 में 60 किलोग्राम वर्ग में जूडो प्रतियोगिता में कांस्य जीतने वाले विजय यादव को राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के पद पर भर्ती की जाएगी इन्होंने भी प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। प्रमुख सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि 20 सितंबर को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में संबंधित समिति की बैठक बुलाई गई है।बैठक में निर्णय होने के बाद दोनों खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दी जाएगी उधर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जीतकर यूपी का नाम रोशन करने वाले 24 खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारियों के पद पर नौकरी देने के लिए पदों को चुना गया है।अब 22 और खिलाड़ियों को नियुक्ति दी जाएगी खेल विभाग की ओर से 9 विभागों में अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।इसमें ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी,बेसिक शिक्षा विभाग, सहायक विद्यालय निरीक्षक, गृह विभाग,उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक के 7 पद पर, पंचायती राज अधिकारी,उत्तर प्रदेश युवा कल्याण,प्रांतीय रक्षक दल,जिला युवा कल्याण अधिकारी,परिवहन विभाग,नायब तहसीलदार ऐसे 9 पदों पर भर्ती की जाएगी।ललित उपाध्याय ने बताया कि मैं इस पद से सहमत हूं। और देश का सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है। इसके लिए समस्त काशी वासियों ने ललित उपाध्याय को फोन व मैसेज के जरिए लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।