अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।सहायक आयुक्त सहकारिता अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आयर और गोसाईपुर नंबर दो धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण मे आयर समिति मे 130 किसानो से 3766.40 कुंतल खरीद पाई गई।क्रय केन्द्र प्रभारी तथा सचिव दुर्गा मिश्र ने बताया कि 3584.40 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है तथा अब बोरा अवशेष लगभग शून्य है।गोसाईपुर नंबर दो समिति पर सोलह किसानो से 668 कुंतल धान क्रय किया गया है।सचिव अरविंद दूबे ने बताया कि 619.60 कुंतल की डिलीवरी भी हो चुकी है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने खरीद और डिलीवरी को शत प्रतिशत आनलाईन कराने के निर्देश दिए।एडीओ सहकारिता ने केन्द्र प्रभारियो समेत सभी सहकारी सचिवो को निर्देशित किया कि किसानो के व्यापक हित मे तथा कृषि क्षेत्र के गुणात्मक परिवर्तन के लिए नैनो यूरिया का किसानो मे प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें।किसानो की आय दोगुनी करने की योजना मे नैनो यूरिया एक क्रांति की पहल है और इसका लाभ सभी किसानो को दिलाने के लिए सहकारी सचिव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने केन्द्र प्रभारी को क्रय नीति का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मानक के अनुरूप धान खरीद करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय रमेश तिवारी,जितेन्द्र पांडेय,सूर्यप्रकाशमौर्य भीम,विजय कुमार एडवोकेट प्रधान,सर्वेश मिश्र,इत्यादि उपस्थित रहे।