UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजे गए थाना प्रभारी चौबेपुर*

Updated on: 03 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह को उनके सराहनीय कार्यो को देखते हुए पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है। *वाराणसी कमिश्नरेट की वरुणा जोन डीसीपी आरती सिंह ने डीजीपी यूपी और कमिश्नर वाराणसी के निर्देश पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्य की व्यस्तता को देखते हुए एक दिवस पूर्व ही निरिक्षक राजीव सिंह को इस पदक से सम्मानित किया।* जिसके बाद उनके मातहत और परिचितों के बधाई का तातां लग गया। बता दें कि यह पदक प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस सेवा अथवा केन्द्रीय पुलिस/सुरक्षा संगठन में सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है । देश के सभी पुलिस कर्मी, जिन्होंने कम से कम 15 वर्ष का सेवा काल पूर्ण किया है, इस पुरस्कार के योग्य है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News