UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Updated on: 04 July, 2026

आजाद खान की खास रिपोर्ट
 

लंका-टीकरी स्थित कृषि उत्पादक संगठन एवं औद्योगिक विपणन सहकारी समिति पर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों को पर्यावरणविद अनिल सिंह ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक संजय सिंह तथा प्रोफेसर आरपी सिंह आचार्य देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या,श्वेता सिंह सहायक निदेशक मत्स्य वाराणसी अनिल कुमार उपनिदेशक मत्स्य वाराणसी मंडल, ब्रांड अंबेसडर पर्यावरणविद अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से  मत्स्य पालन,तालाब प्रबंधन, एवं मत्स्य उद्यमों के लिए खाद्य सुरक्षा, जलसंपदा एवं पर्यावरण का महत्व सहित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में मत्स्य पालकों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों को योग दिवस 2022 में बढ़ चढ़कर भाग लेने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में डॉ संजय कुमार (क्षेत्रीय निदेशक एनसीडीसी)ने मसरूम हेतु नवनिर्मित कोल्ड रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।कार्यक्रम का संचालन पर्यावरणविद अनिल सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सूरज कुमार प्रोग्राम अधिकारी ने किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News