अतुल राय की खास रिपोर्ट
*दोषियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।*ग्राम प्रधान ने की थी पात्रों के आवास कटने की शिकायत*वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के ग्रामपंचायत सिंहापुर मे उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण संजय मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की पात्रता की आज मंगलवार को जाँच की।ज्ञातव्य हो कि ग्रामप्रधान अमित सिंह एडवोकेट उर्फ "नीलू" ने मुख्यविकास अधिकारी वाराणसी को पत्र देकर शिकायत की थी कि ब्लाक स्तरीय अधिकारियो ने बगैर गांव मे गये,बगैर जाँच किये मनमाने ढंग से गरीब पात्र व्यक्तियो को अपात्र बताकर उनके नाम काट दिये हैं।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शिकायती पत्र की जाँच उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण संजय मिश्र को सौंपी गई थी।जिसके क्रम मे उनके द्वारा सिंहापुर मे घर- घर जाकर लाभार्थियो की जाँच की गयी।
उपनिदेशक द्वारा बताया गया कि जाँच आख्या सीडीओ महोदय को आज ही आवश्यक कार्रवाई हेतु उपलब्ध करा दी जाएगी।दोषियों को किसी भी दशा में बक्सा नहीं जाएगा।जाँच के दौरान एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,ग्रामप्रधान अमित सिंह नीलू, सेक्रेटरी चंचल रेड्डी,रोजगार सेवक मुकेश द्विवेदी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
(फोटो)