UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर क्षेत्र के गोपपुर में पंखे से फंदा लगाकर लड़के ने किया आत्महत्या*

Updated on: 02 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर क्षेत्र-क्षेत्र के अंतर्गत गोपपुर गांव में एक लड़के की पंखे के फंदा लगा मौत की जानकारी मिली है ।जानकारी के अनुसार गोपपुर गांव के मृतक हरी राम प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र राम चन्दर प्रजापति की पंखा से फंदा लगा झूलने के कारण मौत हो गयी है। राम चन्दर प्रजापति के तीन पुत्र है ।यह मृतक तीसरे नम्बर का है।इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही थाना एस एच ओ श्री दुर्गेश कुमार मिश्र ने मौके एन घटना स्थल पर पहुच लाश को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम के लिये शहर को भिजवा दिया।जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगो ने बताया कि लड़के की शादी रोहनिया क्षेत्र के केशरी पुर गांव के पारस प्रजापति की पुत्री गुड़िया से 3 वर्ष पहले हुई थी।जिसकी विदाई के लिये लड़के के पिता साल भर से लड़की के पिता से कह रहे थे।इसके बावजूद लड़की वालों ने विदाई नही किया। इस बाबत कुछ महीने पहले कोर्ट के प्रांगण में बैठ सुलह का प्रयास किया गया जो असफल रहा है। जानकारी के अनुसार लड़के पिता ने लड़की वालों पर अपने पुत्र की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दी गयी तहरीर के अनुसार उचित कार्यवाही किया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News